ब्यूरो रिपोर्ट – फैमी अब्बास


अंबेडकरनगर। जनपद के श्री राम मॉर्डन एकेडमी, पिपरी सैदपुर बरियावन के मेधावी छात्र शिखर यादव ने सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा में 88.4% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिखर यादव सूर्यभान यादव के पुत्र हैं और तहसील टांडा क्षेत्र के बेला परसा गांव के निवासी हैं।

इस सफलता के बाद मीडिया से बातचीत में शिखर यादव ने बताया कि उनका सपना एक आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा अभी लड़ाई बहुत बड़ी है आगे और मेहनत करूंगा और जरूर कामयाब बनूंगा। माता-पिता का आशीर्वाद हमेशा बना रहे यही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

शिखर की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है। विद्यालय परिवार ने भी छात्र की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिखर की मेहनत, लगन और बड़ा लक्ष्य अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours