ब्यूरो रिपोर्ट- फैमी अब्बास 


अंबेडकरनगर। जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने पदभार संभालते ही जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को उन्होंने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

एसपी प्राची सिंह ने स्पष्ट कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान तय समयसीमा के भीतर होना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर प्रकरण को संवेदनशीलता और निष्पक्षता के साथ निपटाया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों, पुलिस कार्रवाई से जुड़ी शिकायतें सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आईं, जिन पर एसपी ने मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और हर व्यक्ति की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस पहल से आमजन में विश्वास बढ़ा है और लोगों ने उम्मीद जताई है कि नई एसपी के नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours