मऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 62 वां जन्मदिन सदर विधायक मुख्तार अंसारी के विधान सभा क्षेत्र के जहांगीराबाद स्थित अंसारी पब्लिक स्कूल मैदान में जन कल्याणकारी दिवस के तौर पर धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारम्भ सदर विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी, नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी, जोनल इन्चार्ज मण्डल आजमगढ़ डा0 मदन राम आदि आदि द्वारा 62 किलोग्राम का केक काटकर किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोनल इन्चार्ज मण्डल आजमगढ़ डा0 मदन राम ने कहा कि  आज देश व प्रदेश मंे भाजपा के झूठी सरकार से जनता पूरी तरह से उब चुकी है। कहा कि वर्तमान समय में सरकार की गलत नीतियों के कारण दलितों, शोषितों, मुसलमानों और अन्य पिछड़ी जातियों आए दिन अत्याचार व उत्पीडन की घटनाएं हो रही है। साथ ही साथ जनता अत्याचार, अन्याय, मॅहगाई से त्रस्त हैं। उन्होने कहा कि गुण्डागर्दी, चोरी, छिनैती, बलात्कार चरम सीमा पर है। यहाॅ तक माताओं एवं बहने सुरक्षित नही है। इसलिए देश व प्रदेश की सरकार को उखाड़ फेकने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि आगामी 2019 के लोक सभा के चुनाव में बहुजन समाजपार्टी के घोषित प्रत्याशियों को इतना समर्थन मिलेगा कि लोग देखते रह जाऐंगे। जन्म दिन की अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल इन्चार्ज अब्बास अंसारी ने कहा कि बहन जी दलितों, पिछडों, अल्पसंख्यकों की मसीहा है। कल्याणकारी दिवस पर पार्टी के तरफ गरीबों को कम्बल जनता को केक व मिठाइयाॅ, मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होने कहा कि बहन जी के जन्मदिन के अवसर पर कढ़ाके की ठण्ड मे ंठण्ड होते हुए भी इतनी तादात में लोग आये इससे लगता है बहन जी को देश का प्रधान मंत्री बनने से कोई रोक नही सकता। नगरपालिका अध्यक्ष मुहम्मद तैयब पालकी ने कहा कि भाजपा की सरकार में चारो तरफ हो रही अन्याय जुल्म हत्या, बलात्कार मॅहगाई, भ्रष्टाचार इतना बढ़ जाता है कि गुण्डा जेल में होते या प्रदेश छोड़ बाहर छिप जाते हैं। उनके शासनकाल में बाग और बकरी एक ही घाट का पानी पीते हैं। कानून का राज होता है। साथ ही साथ सबका मान-सम्मान होता है, कहीं भी सम्प्रदायिक दंगा नही होता है।
इस अवसर पर विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी के प्रतिनिधि बृजेश जायसवाल, सुनील जायसवाल, दयाराम पाल, सै0 मो0 अशतर अम्बेडकरनगर
अजय राजभर, राजविजय, एम0एस0मोजाहिद, मिट्ठू राजभर, डा0 जयेन्द्र कुमार, राजू कुमार राजू, सुनील जायसवाल, एजाज अहमद, संजय सागर, राजेश कुमार गौतम, डोमा राम साहनी, सुबाष राम, महेन्द्र राजभर, रमेश कुमार, अखिलेश कन्नौजिया, विजय बहादुर पाल, सुरेन्द्र राजभर, ललित कुमार अकेला, हेमन्त मौर्य, श्रीकान्त, गनी नुमानी एडवोकेट, सद्दाम हुसैन, जहागीर खाॅन, कु0 रंजना, अध्यक्ष छात्र संघ मु0बाद गोहना ॥
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours